Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Claims Missile Strike on US F16, CENTCOM Rejects Claim

पश्चिम एशिया तनाव: ईरान का दावा-अमेरिकी जेट F-16 पर दागी मिसाइल, विमान को नुकसान; सेंटकॉम ने खबर का खंडन किया

Sat, 21 Nov 2026 11:15 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 11:15 PM IST
सार
Register For Event

ईरान ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने फारस की खाड़ी के ऊपर अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान को मिसाइल से निशाना बनाया। उसके मुताबिक, विमान को नुकसान पहुंचा और पायलट को आपात लैंडिंग करनी पड़ी। अमेरिका ने इस दावे को झूठा बताते हुए कहा है कि उसके सभी लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं। घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
Iran Claims Missile Strike on US F16, CENTCOM Rejects Claim
ईरान अमेरिका तनाव - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान को मिसाइल से निशाना बनाया। ईरान के मुताबिक, मिसाइल विमान के करीब फटी, जिससे उसे नुकसान पहुंचा और पायलट को अपना अभियान बीच में छोड़कर आपात स्थिति में नजदीकी हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। हालांकि, अमेरिका ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


ईरान ने हमले को लेकर क्या बताया?
ईरानी सेना ने शनिवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा इकाइयों ने शुक्रवार शाम फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी एफ-16 विमान की पहचान की और उसे ट्रैक किया। इसके बाद विमान की ओर मिसाइल दागी गई। ईरान का दावा है कि मिसाइल विमान के नजदीक फटी और उसे नुकसान पहुंचा। हालांकि, ईरान ने उस हवाई अड्डे का नाम नहीं बताया, जहां पायलट को आपात लैंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'तुम्हें गर्भ में ही मार देना चाहिए था': एनवीडिया कर्मियों से ऐसी शर्मनाक बातें कहते थे हुआंग; नए आरोप क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने ईरान के दावे पर क्या कहा?
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया पर ईरान के दावे को गलत बताया। सेंटकॉम के मुताबिक, ईरान ने किसी अमेरिकी एफ-16 विमान पर हमला नहीं किया और मध्य पूर्व में तैनात उसके सभी लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं। इस घटनाक्रम की अब तक कोई स्वतंत्र पुष्टि भी सामने नहीं आई है।

पहले भी ऐसे दावे कर चुका है ईरान
इससे पहले भी ईरान अमेरिकी विमानों को मार गिराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के दावे कर चुका है। हालांकि, अमेरिका ने हर बार ऐसे दावों को खारिज किया है। इस बार भी दोनों देशों के दावों में विरोधाभास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed