Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran backed terror plot europe us british airbase attack three men charged

अमेरिका: ब्रिटेन में एयरबेस उड़ाने की थी साजिश, ईरान समर्थित नेटवर्क के तीन लोगों पर शिकंजा; और क्या हैं आरोप

Wed, 11 Nov 2026 10:49 AM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, वॉशिंगटन, अमेरिका
आईएएनएस, वॉशिंगटन, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 11 Nov 2026 10:49 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिकी अभियोजकों ने यूरोप और अमेरिका में हिंसक वारदातों की साजिश रचने के आरोप में ईरान समर्थित नेटवर्क से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इसमें ब्रिटिश एयरबेस पर हमला भी शामिल है।

विज्ञापन
iran backed terror plot europe us british airbase attack three men charged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

अमेरिकी अभियोजकों ने यूरोप में हमलों और अमेरिका में हिंसक वारदातों की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ आतंकवाद से जुड़े मामले दर्ज किए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, यह अभियान ईरान समर्थित था। इसमें ब्रिटेन के एक सैन्य एयरबेस पर हमले की नाकाम कोशिश भी शामिल थी, जहां उस समय अमेरिकी सैन्यकर्मी और विमान मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'महान देशभक्त बरी हुआ': रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने पर ट्रंप, थॉमस को बताया लूजर
विज्ञापन


अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में आठ आरोपों वाली एक संशोधित अभियोग-पत्र (सुपरसीडिंग इंडाइटमेंट) दाखिल की गई है। इसमें मोहम्मद बाकिर साद दाऊद अल-सादी (ईरानी-इराकी दोहरी नागरिकता), ईरानी नागरिक मोहसेन मोहाजेरी और इराकी नागरिक मोहम्मद अली अल-हसानी को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आरोप?
इन लोगों पर ईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (आईआरजीसी) और 'कताइब हिजबुल्लाह' को समर्थन देने का आरोप है। अमेरिका ने इन दोनों संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। अभियोजकों के अनुसार, यह नेटवर्क लगभग 20 हमलों और हमलों की कोशिशों से जुड़ा है।

ब्रिटिश एयरबेस RAF फेयरफोर्ड को बनाया था निशाना
अभियोजकों के मुताबिक, इस कथित साजिश का सबसे हालिया निशाना ब्रिटेन का RAF फेयरफोर्ड एयरबेस था। सितंबर में हमले की कोशिश के समय इस एयरबेस पर अमेरिकी विमान और सैन्यकर्मी तैनात थे। आरोपपत्र के अनुसार, अल-हसानी ने विदेश में रहते हुए ब्रिटेन में मौजूद अपने सहयोगियों की मदद से हमले की योजना तैयार की थी। उस समय मोहाजेरी भी ईरान में था, जबकि अल-सादी पहले से ही आतंकवाद से जुड़े एक अन्य मामले में न्यूयॉर्क की संघीय हिरासत में बंद था। अभियोजकों का दावा है कि जेल में होने के बावजूद अल-सादी ने इराक में अपने रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत के जरिए सहयोगियों तक गुप्त संदेश पहुंचाए।

अमेरिकी अभियोजकों ने क्या बताया?
अमेरिकी अभियोजकों के मुताबिक, हमले की तैयारियां अगस्त में शुरू हुई थीं। आरोपियों के सहयोगियों ने एयरबेस की निगरानी और रेकी की। इसके अलावा वैन और ईंधन के ड्रम जुटाए गए। रासायनिक ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल पर जानकारी जुटाई गई और छर्रे के रूप में इस्तेमाल किए जा सकने वाले धातु के सामान भी हासिल किए गए। अभियोजकों ने बताया कि वैन पर ऐसे निशान लगाए गए थे, जिससे वे ईंधन की आपूर्ति करने वाली या स्विमिंग पूल से जुड़ी कंपनियों की गाड़ियां दिखाई दें।

यूरोप में यहूदी समुदायों पर 18 हमलों की जिम्मेदारी
आरोपपत्र में यूरोप के यहूदी समुदायों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की कथित श्रृंखला का भी जिक्र है। अभियोजकों का कहना है कि आरोपी 'हरकत अशाब अल-यामिन अल-इस्लामिया' नाम के एक समूह के जरिए काम कर रहे थे। इसे ईरान समर्थित आतंकवादी संगठनों का मुखौटा संगठन बताया गया है।


इस समूह ने यूरोप में 18 हमलों की जिम्मेदारी ली थी। इनमें से सात हमले ब्रिटेन में हुए थे। इन घटनाओं में आगजनी, विस्फोटक हमले और लंदन में दो यहूदी लोगों पर चाकू से किया गया जानलेवा हमला शामिल था। इस हमले में एक व्यक्ति की जान बाल-बाल बची थी। वह ब्रिटिश और अमेरिकी, दोनों देशों की नागरिकता रखता था।

ये भी पढ़ें: 'हमने ईरान को हरा दिया': डोनाल्ड ट्रंप का दावा; समझौते की उम्मीद के बीच सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला

आतंकवादी संगठनों को मदद और हमले की साजिश समेत कई आरोप
अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से दाखिल आरोपपत्र में कई गंभीर आरोप शामिल हैं। इनमें अमेरिका द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित समूहों को भौतिक सहायता मुहैया कराने की साजिश, आतंकवाद के वित्तपोषण और सार्वजनिक स्थान पर बम विस्फोट करने की साजिश शामिल हैं। मामले की जांच के आधार पर अभियोजकों ने तीनों आरोपियों को कथित ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा बताया है। हालांकि, ये सभी आरोप हैं और अदालत में अभी इनकी पुष्टि होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed