{"_id":"6abe89b8a0e2d44ed20b869e","slug":"video-lekhpals-raised-slogan-will-not-work-under-someone-lacks-knowledge-of-rules-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने लगाया जिसको नियम का ज्ञान नहीं, उसके अधीन काम नहीं का नारा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने लगाया जिसको नियम का ज्ञान नहीं, उसके अधीन काम नहीं का नारा; VIDEO
तहसील रॉबर्ट्सगंज में लेखपालों का संपूर्ण कार्य बहिष्कार और धरना चौथे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने जिसको नियम का ज्ञान नहीं, उसके अधीन काम नहीं का नारा लगाते हुए एसडीएम सदर के खिलाफ विरोध जताया। लेखपालों का आरोप है कि धारा 24 के मामले में पत्थरगड़ी नहीं कराने पर लेखपाल रामचंद्र के खिलाफ किस नियम के तहत विभागीय कार्रवाई की गई, यह पूछने पर एसडीएम नाराज हो जाते हैं। लेखपालों ने कहा कि जांच आख्या 18 सितंबर को प्राप्त होने के बावजूद मामले को टाला जा रहा है। साथ ही अनुचित शब्दों का प्रयोग करने, मौखिक आदेश देकर कार्य कराने और बाद में आदेश से बदल जाने और लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। लेखपालों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, तब तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साजिद खान, सुबोध सिंह, अभिनव, रत्नेश, अरविंद, शैलेंद्र, अजय, कन्हैया, योगेश, दुर्गेश, मनीष, रामचंद्र, पंकज, मुकेश, सुधीर, अभिषेक, संजीव श्रीवास्तव, निशा, रेशमा, कंचन, वंदना, श्वेता, हरिंदर, हिरदेश, मदन मोहन, कृष्ण कांत दुबे आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।