{"_id":"6a85b11f56303632670ca3f4","slug":"video-kanpur-road-near-ishan-river-bridge-caves-in-risk-of-accidents-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ईशन नदी पुल के पास धंसी सड़क, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ईशन नदी पुल के पास धंसी सड़क, हादसे का खतरा
बिल्हौर तहसील क्षेत्र में ईशन नदी पुल के पास बारिश के चलते सड़क का किनारा धंस गया है। सड़क धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के किनारे कटान बढ़ता जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में सड़क के और धंसने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क का किनारा धंसने से वाहन चालकों को काफी सावधानी से निकलना पड़ रहा है। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।