{"_id":"6a87340580e4358d4602e505","slug":"two-sentenced-to-life-imprisonment-for-murdering-friend-after-inviting-him-home-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर बुलाकर दोस्त को दी दर्दनाक मौत: हत्या से पहले सबने मिलकर पी थी शराब, दो दोस्तों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बुलाकर दोस्त को दी दर्दनाक मौत: हत्या से पहले सबने मिलकर पी थी शराब, दो दोस्तों को उम्रकैद
Thu, 20 Aug 2026 10:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:46 PM IST
घर बुलाकर दोस्त की हत्या में दो दोस्तों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। पांच साल पहले बर्रा निवासी युवक की बिधनू के पास लाश मिली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्ती के नाम पर घर बुलाकर हत्या करने वाले दो दोस्तों को विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट शुचि श्रीवास्तव ने उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की आधी धनराशि मृतक के भाई को मिलेगी। हत्या से पहले सबने मिलकर शराब पी थी।
विज्ञापन
बर्रा-2 मनोहरनगर निवासी विनय कुमार प्रभाकर उर्फ छोटू को उसके दोस्त बर्रा-8 निवासी शैलेश नाथ प्रजापति उर्फ लालू ने 19 मार्च 2021 को बुलाया। छोटू घर में बताकर निकला था कि लालू और उन्नाव के बांगरमऊ निवासी अर्श गुप्ता बुला रहे हैं। लालू के घर में सबने शराब पी। वहीं पर किसी बात पर विवाद के बाद दोनों ने मिलकर गड़ासे से छोटू की हत्या कर दी और शव को बिधनू क्षेत्र में फेंक दिया। देर रात तक छोटू के घर न आने पर भाई पवन बर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बिधनू में मिले शव को दिखाया तो उसने भाई के रूप में शिनाख्त की। इस पर बर्रा थाने में शैलेश और अर्श के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शैलेश के घर के बाहर लगी इंटरलॉकिंग पर पुलिस को खून के धब्बे मिले थे। पुलिस ने रामगोपाल चौराहे के पास से शैलेश व अर्श को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कपड़ों पर खून के धब्बे मिले थे। शैलेश के पास से छोटू का मोबाइल भी बरामद हुआ था।
20 मार्च को शैलेश के घर से गड़ासा व खून से सना प्लाई का टुकड़ा भी बरामद कर लिया था। ठाकुर चौराहा के पास स्थित छोटू की मोटरसाइकिल भी बरामद हो गई थी। विशेष लोक अभियोजक व वादी के अधिवक्ता ने बताया कि दोनों को जेल भेजा था। अभियोजन की ओर से 13 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी मानकर सजा सुनाई।
विनय व शैलेश के पिता कालपी रोड स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में नौकरी करते थे। इस नाते दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी से विनय और शैलेश की दोस्ती हो गई थी। शैलेश प्राइवेट नौकरी करता था जबकि अर्श फर्नीचर का काम करता था। शंभुआ गांव के चौकीदार ने रिंद नदी के पास पीडब्लूडी की खाली जमीन पर शव पड़ा देखकर सूचना बिधनू थाने में दी थी।