{"_id":"6a8713b6f6bcc4fc7d0f9252","slug":"video-kannauj-engineering-students-stage-protest-over-non-receipt-of-scholarships-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: छात्रवृत्ति न मिलने से गुस्साए इंजीनियरिंग छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: छात्रवृत्ति न मिलने से गुस्साए इंजीनियरिंग छात्रों का हंगामा
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार को छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों का सब्र टूट गया और उन्होंने विभागीय लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की। बैनर पर 20 अगस्त की तारीख से स्पष्ट था कि आंदोलन की रणनीति पहले ही तैयार की गई थी।
छात्रों ने बताया कि वे संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारी को 20 से अधिक बार पत्र सौंप चुके हैं। इसके बावजूद करीब दो माह से उनकी छात्रवृत्ति की समस्या बनी हुई है। छात्रवृत्ति न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने की सूचना पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर समस्या सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया। हालांकि, छात्र लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। छात्रों ने समाज कल्याण राज्यमंत्री से मौके पर आकर लिखित आश्वासन देने की भी मांग की।
निदेशक मनोज शुक्ला के अनुसार, समाज कल्याण विभाग ने एक सूचना जारी की है। इसके तहत ऑनलाइन पोर्टल 1 सितंबर को खुल जाएगा। छात्रों की छात्रवृत्ति 24 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आ जाएगी। इस जानकारी पर छात्रों ने सहमति जताई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, उप जिलाधिकारी वैशाली और कोतवाल संजय कुमार शुक्ला समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।