{"_id":"68e4d1b8780743afb207bda5","slug":"video-heavy-rain-waterlogging-in-many-areas-in-bareilly-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव, धान की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव, धान की फसल को नुकसान
बरेली में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे मौसम ने ठंड का अहसास कराया। शहर के मॉडल टाउन, हजियापुर और सिटी स्टेशन पर जलभराव हो गया। निचले इलाकों के घरों में भी बारिश का पानी भर गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं धान की कटाई के समय बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। इससे पूर्व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हल्की बारिश, रिमझिम का दौर सोमवार को भी जारी रहा। दिनभर हल्के बादल मंडराए और शाम को अनुकूल माहौल बनने पर खंडवर्षा हुई। कुछ इलाकों में झमाझम तो कहीं रिमझिम की स्थिति रही। सोमवार को अधिकतम पारा सामान्य स्तर पर 32.8 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 86 फीसदी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।