{"_id":"6a89921c2d96c9dc7f04cad9","slug":"video-amatha-sata-ganaeta-ka-saval-ma-uljha-vathayaratha-kal-ma-ukara-parakataka-thashaya-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी सिटी: गणित के सवालों में उलझे विद्यार्थी, कला में उकेरे प्राकृतिक दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी सिटी: गणित के सवालों में उलझे विद्यार्थी, कला में उकेरे प्राकृतिक दृश्य
अमेठी सिटी: शैक्षिक सत्र 2026-27 की पहली सत्रीय परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों ने गणित और कला की परीक्षा दी। कक्षा एक के बच्चों को परीक्षा से अलग रखा गया। जिले के 1570 परिषदीय और 33 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराई गई परीक्षा में करीब 1.29 लाख नामांकित विद्यार्थियों में लगभग 68,379 हजार शामिल हुए, जबकि करीब 60, 621 हजार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
गौरीगंज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में 357 पंजीकृत बच्चों में से 303 ने परीक्षा दी। कक्षा छह की छात्रा संध्या ने बताया कि पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में कला की परीक्षा हुई। गणित में पांच अंकों की बड़ी और छोटी संख्या समेत अन्य प्रश्न पूछे गए। कक्षा सात की दीपिका ने बताया कि गणित में समांतर माध्य समेत सात प्रश्न आए, जिन्हें उसने आसानी से हल कर लिया। उसके अनुसार प्रश्न अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही थे। कक्षा आठ की किंजल ने बताया कि गणित में 11 प्रश्न पूछे गए। कला में प्राकृतिक दृश्य और उड़ते पक्षी का चित्र बनाने को कहा गया। इसी कक्षा की मीनाक्षी ने बताया कि गणित उसका पसंदीदा विषय है और सभी प्रश्न समय से पहले हल कर लिए। कला में उसने प्राकृतिक दृश्य और उड़ता पक्षी बनाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामाशंकर यादव ने बताया कि बारिश और मौसमी बीमारी के कारण कुछ बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच सके।
अधिगम स्तर का होगा आकलन
बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य केवल अंक देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के वास्तविक अधिगम स्तर का आकलन करना है। अपेक्षित स्तर से कम प्रदर्शन करने वाले बच्चों को चिह्नित कर अतिरिक्त अभ्यास और विशेष पुनरावृत्ति कराई जाएगी।
लेखपालों ने कलम बंद कर जताया विरोध
अयोध्या के सोहावल में लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग
अमेठी सिटी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ), एंटी करप्शन और विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को गौरीगंज सहित चारों तहसीलों में लेखपालों ने कलम बंद हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया। गौरीगंज तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण और राजस्व संबंधी कार्यों के साथ शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम करते हैं। कई बार भूमि विवाद या नियमविरुद्ध काम न करने पर असंतुष्ट व्यक्ति व दलाल रंजिश में झूठी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने 20 अगस्त को सोहावल में हुई घटना का हवाला देते हुए सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, शिकायत और प्री-ट्रैप प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। कहा कि ट्रैप से पहले शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, रंजिश, उद्देश्य और लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की जांच अनिवार्य हो। केवल मौखिक शिकायत के आधार पर कार्रवाई न हो। संघ ने भ्रष्टाचार का समर्थन न करने की बात कहते हुए दोषी मिलने पर कठोर कार्रवाई की मांग की, लेकिन निर्दोष कर्मचारी को फंसाने वालों पर भी एफआईआर और दंडात्मक कार्रवाई की मांग रखी। साथ ही एसीओ-विजिलेंस के लिए स्पष्ट एसओपी जारी करने की मांग उठाई। कहा कि मांगें न मानने पर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे आंदोलन की चेतावनी दी।
कार्रवाई के विरोध में धरना
अमेठी। अयोध्या में लेखपाल उत्कर्ष दीप पर ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को अमेठी तहसील के लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। तहसील अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह और मंत्री राजेश पाल ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया, पर कहा कि बिना पर्याप्त तथ्यों के ट्रैप कार्रवाई से कर्मचारियों में भय बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।