{"_id":"6a0989fde7519334c906a2e5","slug":"video-amatha-ma-40-dagara-para-pahaca-para-thhapa-oura-umasa-sa-lga-bhal-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा, धूप और उमस से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा, धूप और उमस से लोग बेहाल
अमेठी में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख होता जा रहा है। रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने से तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर में सड़क पर कुछ मिनट रुकना भी मुश्किल हो गया। गर्म हवाओं और चिपचिपी उमस ने लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया।
सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को उठानी पड़ी। शहर में महिलाएं और बच्चे सिर व चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर पहुंचे। बाइक सवार गमछा, टोपी और चश्मे के सहारे धूप से बचने की कोशिश करते दिखे। तेज गर्मी के बीच नींबू पानी, पना और जूस के ठेलों पर दिनभर भीड़ लगी रही। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा, जबकि सुबह और शाम को ही चहल-पहल नजर आई। गर्मी बढ़ने के साथ बेल का शरबत, जलजीरा, लस्सी और फलों के जूस की मांग भी बढ़ गई है।
गौरीगंज निवासी रमेश कुमार ने बताया कि तेज धूप में बाइक चलाना और पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार निकल रहा पसीना परेशानी बढ़ा रहा है। घरों और दफ्तरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिनभर चलने वाले पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ ने बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान और बढ़ सकता है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हवा चलने से उमस बनी रहेगी और गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।