फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Female students should remain conscious of hygiene and health.

Amethi News: स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें छात्राएं

Fri, 21 Aug 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Female students should remain conscious of hygiene and health.
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ व अन्य। संवाद
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के 100 मिलियन स्माइल्स अपराजिता कार्यक्रम के तहत सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और टीकाकरण की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्राओं का टीकाकरण भी किया गया।
विज्ञापन



डॉ. श्रद्धा सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के मुंह यानी सर्विक्स में होने वाला कैंसर है। एचपीवी संक्रमण इसके प्रमुख कारणों में शामिल है। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। डॉ. सीमा सिंह ने असामान्य समस्या को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही।
विज्ञापन



डॉ. राजीव सौरभ ने कहा कि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी संक्रमण के बारे में सही जानकारी देना जरूरी है। समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों से बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी पर चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ बचाव के उपायों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से कार्यक्रम में मिली जानकारी परिवार और आसपास की महिलाओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं का टीकाकरण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed