{"_id":"6a86e78e4d668810c40dce98","slug":"video-abdakaranagara-amara-ujal-ka-aparajata-100-malyana-samail-karayakarama-ka-tahata-saravaikal-kasara-ka-parata-kaya-jaganprka-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक
अंबेडकरनगर: पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता-100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ 25 का टीकाकरण भी कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं भी मुहैया कराई गईं।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है। मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। महिला चिकित्सक डॉ. आस्था उपाध्याय ने सर्वाइकल कैंस के साथ किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल बदलाव और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने फास्ट फूड से दूरी बनाने और नियमित रूप से पौष्टिक नाश्ता या दूध लेकर विद्यालय आने की सलाह दी। चिकित्सकों ने छात्राओं की आंखों, दांतों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी बाबूराम, शाहिद कमर, सरिता राजभर, तारा देवी, किरन वर्मा, प्रधानाचार्य विवेक पटेल, फार्मासिस्ट केदारनाथ यादव, सत्यवती देवी, आस्था सिंह, अमिता पटेल, रूबी पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।