{"_id":"6a893410455804528301fbb8","slug":"video-construction-work-of-about-two-km-roads-started-in-four-villages-of-bhoa-constituency-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोआ हलके के चार गांवों में लगभग दो किमी सड़कों के निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोआ हलके के चार गांवों में लगभग दो किमी सड़कों के निर्माण कार्य शुरू
पठानकोट के विधानसभा हलका भोआ के ब्लॉक नरोट जैमल सिंह के विभिन्न गांवों में सड़कों के निर्माण कार्यों का केबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने शिलान्यास करके शुभारंभ करवाया गया। इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत आएगी और लगभग 2 किलोमीटर लंबाई वाली सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन विकास कार्यों के शुरू होने से गांव बहादुरपुर, नडोली, घेर और झड़ोली के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सड़कों की समस्या का समाधान होगा। मंत्री लाल चंद ने कहा कि हलके के चार गांवों को नई और पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए निर्माण कार्यों का आरंभ करवाया गया है। गांव बहादुरपुर से एस.सी कॉलोनी को जाने वाली सड़क पिछले लगभग 50-60 सालों से कच्ची थी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क को पक्का करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी तरह गांव नडोली में कुछ घरों और आगे श्मशान घाट से जुड़ने वाली कच्ची सड़क के निर्माण का काम भी शुरू करवाया गया है। ये सभी काम पूरे होने के उपरांत इन गांवों के लोगों को आवाजाही में बड़ी सुविधा मिलेगी और गांवों की आपसी कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।