Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Car and truck get stuck in a paddy field; plot by miscreants to steal a transformer exposed; case registered against three, one arrested
{"_id":"6a8b02defa68e248490cc2d5","slug":"video-car-and-truck-get-stuck-in-a-paddy-field-plot-by-miscreants-to-steal-a-transformer-exposed-case-registered-against-three-one-arrested-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रक धान के खेत में फंसे, ट्रांसफार्मर चोरी करने आए बदमाशों का खुलासा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रक धान के खेत में फंसे, ट्रांसफार्मर चोरी करने आए बदमाशों का खुलासा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज एक गिरफ्तार
मोगा के गांव तख्तूपुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों की योजना उस समय फेल हो गई, जब उनकी कार धान के खेत में कीचड़ और पानी में बुरी तरह फंस गई। कार को निकालने के लिए सुबह भारी-भरकम रिकवरी ट्रक लेकर पहुंचे बदमाशों का ट्रक भी खेत में धंस गया। दोनों वाहन खेत में फंसे देखकर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय किसान हरजिंदर सिंह की शिकायत पर निहाल सिंह वाला पुलिस ने तीन आरोपियों—बरनाला जिले के अलकड़ा गांव निवासी लवप्रीत सिंह, मोगा के खोटे गांव निवासी जसदीप सिंह और बठिंडा के गोनेआना निवासी वकील सिंह—के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी शनिवार देर रात कार में हरजिंदर सिंह के खेत में पहुंचे थे। उनका कथित तौर पर खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को खोलकर चोरी करने का इरादा था। इसी दौरान कार पानी और कीचड़ से भरे खेत में फंस गई। काफी कोशिश के बावजूद कार बाहर नहीं निकल सकी तो आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने सुबह दोबारा लौटकर कार को निकालने के लिए एक भारी रिकवरी ट्रक बुलाया, लेकिन इस बार ट्रक भी नरम मिट्टी और कीचड़ में धंस गया। कार और ट्रक दोनों को खेत में फंसा देखकर आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने ग्रामीणों को अलग-अलग बातें बताकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बातों पर ग्रामीणों को शक हो गया। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो ट्रांसफार्मर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी लवप्रीत सिंह को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ग्रामीण इलाकों में बिजली के ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली उपकरणों की चोरी की पहले हुई घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
इस मामले में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने फोन पर बताया कि इस मामले में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया बाकी दो की तलाश जारी हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।