Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Shop owner in Amritsar accused of misbehaving with a woman and attempting to usurp the shop.
{"_id":"6a89770f381d10bfd30830bd","slug":"video-shop-owner-in-amritsar-accused-of-misbehaving-with-a-woman-and-attempting-to-usurp-the-shop-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में दुकान मालिक पर महिला से बदसलूकी और दुकान हड़पने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में दुकान मालिक पर महिला से बदसलूकी और दुकान हड़पने की कोशिश का आरोप
अमृतसर की कोट खालसा चौकी के अंतर्गत एक महिला ने दुकान मालिक पर बदसलूकी, गलत नजर रखने, धमकाने और उसका सामान बाहर फेंककर दुकान पर कब्जा करने का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता तमन्ना जोशी ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार, वह पिछले करीब एक साल से सोनू जतिन किराना स्टोर के मालिक से दुकान किराये पर लेकर सैलून चला रही थी। उसका आरोप है कि दुकान मालिक उस पर गलत नजर रखता था और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। विरोध करने पर उसे परेशान किया जाने लगा। इसी दौरान बिजली के बिल के नाम पर अचानक 12-13 हजार रुपये की मांग की गई। किश्तों में भुगतान करने की बात कहने पर कथित तौर पर दुकान पर ताला लगा दिया गया।
तमन्ना ने आरोप लगाया कि जब वह सैलून में एक ग्राहक का काम कर रही थी, तभी दुकान मालिक अपने परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और सैलून का सामान बाहर फेंक दिया। इस दौरान उसके और उसकी सास के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। पीड़िता का दावा है कि दुकान में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद भी गायब हो गए।
पीड़िता के बेटे द्वारा घटना की वीडियो बनाने पर कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीनकर वीडियो डिलीट कर दी गई। साथ ही बच्चों को जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने पहले पुलिस से शिकायत की और बाद में 112 नंबर पर भी सूचना दी। कोट खालसा चौकी में लिखित शिकायत दी गई है। थाना इस्लामाबाद के एसएचओ हर संदीप सिंह और चौकी प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।