{"_id":"6a8be393ec3b95edaa0e389f","slug":"video-in-ajnala-several-families-left-the-bjp-and-joined-the-aam-aadmi-party-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला में भाजपा छोड़ कई परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला में भाजपा छोड़ कई परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
अजनाला शहर में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब मेहता परिवार और चोपड़ा परिवार ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। यह राजनीतिक ज्वाइनिंग आप के शहरी प्रधान अमित औल की अगुवाई में हुई। इस दौरान विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मेहता और चोपड़ा परिवार के आप में शामिल होने से अजनाला शहर में पार्टी को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए साथियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। आप में शामिल हुए रमण मेहता ने कहा कि अजनाला शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के कारण बड़ी संख्या में लोग आप के साथ जुड़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।