{"_id":"6abe39ff407d7c51e3049fd7","slug":"video-danny-bandala-speaks-on-raja-warrings-resignation-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: राजा वड़िंग के इस्तीफे पर बोले डैनी बंडाला, कांग्रेस में कोई कलह नहीं, हाईकमान का फैसला सर्वोपरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: राजा वड़िंग के इस्तीफे पर बोले डैनी बंडाला, कांग्रेस में कोई कलह नहीं, हाईकमान का फैसला सर्वोपरि
पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे को लेकर कहा कि पार्टी में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और संगठन में बदलाव या पदाधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार पार्टी हाईकमान के पास है। हाईकमान जो भी फैसला करेगा, उसे सभी नेता और कार्यकर्ता स्वीकार करेंगे।
राजा वड़िंग के इस्तीफे की पुष्टि विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में पार्टी सूत्रों के हवाले से हुई है। रिपोर्टों के अनुसार हाईकमान द्वारा प्रदेश नेतृत्व में बदलाव का फैसला बताए जाने के बाद वड़िंग ने इस्तीफा दिया। नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श जारी है। डैनी बंडाला ने दावा किया कि गांवों और कस्बों में कांग्रेस को लोगों का समर्थन मिल रहा है और पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति के तहत काम कर रही है।
राहुल गांधी के पंजाब दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का पंजाब से भावनात्मक जुड़ाव है और वह किसानों, मजदूरों व आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनका पंजाब दौरा प्रस्तावित है।
आम आदमी पार्टी नेता कुलदीप सिंह धालीवाल के कांग्रेस संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए डैनी बंडाला ने कहा कि आप नेताओं को कांग्रेस की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आप के कई विधायक दूसरी पार्टियों के संपर्क में हैं और 2027 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।