{"_id":"68e4d5ac6b44152b6e02ee8f","slug":"video-video-rayabral-ma-haraoma-ka-hataya-na-pakaugdha-tal-kagarasa-sarakara-ka-ghara-raha-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली में हरिओम की हत्या ने पकड़ा तूल, कांग्रेस सरकार को घेर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली में हरिओम की हत्या ने पकड़ा तूल, कांग्रेस सरकार को घेर रही
रायबरेली में फतेहपुर के रहने वाले हरिओम की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। पुलिस ने अपने को बचाने के लिए घटना की जांच तेज कर दी है। वहीं, दोषी पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। घटना में लापरवाही बरतने पर सोमवार को गदागंज थाने के एक दरोगा और डॉयल-112 में तैनात सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। मामले में अब कुल मिलाकर पांच पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है, जबकि कोतवाल को भी हटाया जा चुका है। यही नहीं पुलिस गैर इरादतन हत्या के मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है।
बुधवार रात डाड़ेपुर मजरे ईश्वरदासपुर गांव के ग्रामीणों ने हरिओम को चोर समझकर पीट-पीटकर मारा डाला था। घटना को लेकर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। इतनी बड़ी वारदात के छह दिन बाद सोमवार को फोरेंसिक टीम गांव पहुंचकर पड़ताल की। वहीं एसपी डॉ.यशवीर सिंह ने गदागंज थाने में तैनात एसआई प्रेम सिंह और पीआरवी 1770 में तैनात सिपाही जय सिंह यादव को निलंबित कर दिया है।
उधर मृतक की पत्नी पिंकी और बेटी अराध्या को इंसाफ की दरकार है। अभी तक प्रशासनिक स्तर से कोई मदद परिवार को नहीं दी गई है। केवल कांग्रेस ही मामले को गर्म किए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।