{"_id":"6a88bba3f40ebfd0310215fe","slug":"pgi-nursing-officer-arrested-in-girlfriends-suicide-case-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1885960-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में पीजीआई का नर्सिंग अफसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में पीजीआई का नर्सिंग अफसर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलीबाग। नर्स प्रतिभा मिश्रा की आत्महत्या के मामले में पीजीआई के नर्सिंग अफसर विकास त्रिपाठी को मोहनलालगंज स्थित डीएलएफ गार्डन सिटी से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रतिभा की मां सुधा मिश्रा ने 24 जुलाई को विकास के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील सिंह ने बताया कि गोंडा के तरबगंज स्थित रामापुर गांव निवासी प्रतिभा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कजेमऊ में संविदा पर नर्स थीं। परिजनों के अनुसार, आठ जुलाई को वह वृंदावन योजना के गोवर्धन एन्क्लेव निवासी प्रेमी विकास के फ्लैट पर आईं। अगले दिन फ्लैट में उनका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था।
सुधा ने मूलरूप से इटावा के बकेवर स्थित विद्या विहार कॉलोनी निवासी विकास के खिलाफ शादी के एवज में दहेज की मांग करने और बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी विकास ने बताया कि उसके और प्रतिभा के बीच शादी को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। घटना वाले दिन प्रतिभा उसके फ्लैट पर थी, जबकि वह ड्यूटी पर गया था। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि पूछताछ में विकास ने कहा कि वह प्रतिभा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी इच्छा थी कि प्रतिभा की सरकारी नौकरी लगने के बाद विवाह हो। उधर, प्रतिभा जल्द शादी करने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था।