{"_id":"6af8a4f390c42b0570021ad7","slug":"video-the-self-enumeration-process-for-the-census-will-begin-in-the-district-on-november-16-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनपद में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जनपद में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत 16 नवंबर से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होगी। आमजन 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की स्व-गणना कर सकेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने लोगों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) के माध्यम से की जा सकती है। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त एसईआईडी को सुरक्षित रखना होगा। गणनाकर्मी के घर पहुंचने पर यह आईडी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक होगी। गणनाकर्मियों की ओर से एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। इस दौरान भारत सरकार की ओर से अधिसूचित 40 प्रश्नों के माध्यम से पीई एप पर आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। चार जनवरी को शाम छह बजे से रात 12 बजे तक बेघर परिवारों की गणना होगी। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण दौर चलेगा। इसमें छूटे हुए लोगों की गणना और आंकड़ों को अपडेट किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में जातिगत गणना भी शामिल है। प्रगणक प्रश्न संख्या 10 के अंतर्गत जाति संबंधी जानकारी पूछेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार मौजूद रहे।
जनगणना कार्य की व्यवस्थाएं
जनगणना के लिए पांच ग्रामीण और चार शहरी चार्ज बनाए गए हैं। जनपद में कुल 2847 गणना ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इनमें 2495 प्रगणक और 440 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे।
स्व-गणना के लिए बनेंगे सहायता केंद्र
स्व-गणना की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जनपद की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में सहायता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर आमजन को स्व-गणना के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। जिलाधिकारी ने लोगों से जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।