Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preparedness for handling emergency situations tested through a blackout exercise

ब्लैकआउट कर परखी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

Fri, 27 Nov 2026 10:48 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:48 PM IST
Preparedness for handling emergency situations tested through a blackout exercise
संवाद न्यूज एजेंसी निवाड़ी। नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के तहत शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें संभावित हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। विभिन्न विभागों की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं एसडीआरएफ बीपी नामदेव, रक्षित निरीक्षक समेत जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान ब्लैकआउट की स्थिति में प्रकाश व्यवस्था बंद रखने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के जवानों के साथ पुलिस, नगर पालिका, अग्निशमन दल, एंबुलेंस सेवा और विद्युत विभाग की टीमों ने भाग लिया। सभी विभागों ने अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देने का अभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और समन्वय की तैयारियों को भी परखा गया। मॉक ड्रिल में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। उन्हें आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखने, सुरक्षा उपायों का पालन करने और प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के प्रति जागरूक किया गया। समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर रहा जोर मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना और आमजन को नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभ्यास आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

5100 महिलाओं की कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

26 Nov 2026

दंगा-बलवा से निपटने के लिए पुलिस ने परखी तैयारी

25 Nov 2026

संविधान को जानो प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं वैष्णवी

25 Nov 2026

गुरु नानक देव के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

24 Nov 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर सुमेरा तालाब में महिलाओं ने किया स्नान, हवन-पूजन

24 Nov 2026
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर निकली श्रीजी की भव्य रथयात्रा

24 Nov 2026

घरेलू विवाद में बीच-बचाव करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, लाठी के हमले से मौत

24 Nov 2026
विज्ञापन

लालू के बेटे की तरह अखिलेश को भी पच्चीसों साल नहीं मिलेगा जनादेश : जयवीर सिंह

23 Nov 2026

बुंदेलखंड राज्य निर्माण समेत पांच मांगों को लेकर आमरण अनशन

23 Nov 2026

महानगर की सड़कों पर कदम-कदम पर खतरा, कलक्ट्रेट के सामने भी गड्ढा

23 Nov 2026

उरई सिलेंडर विस्फोट में झुलसे 19 लोग झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

23 Nov 2026

दोस्त को बचाने नहर में कूदा दूल्हे का भाई, दोनों की डूबकर मौत

21 Nov 2026

यातायात नियमों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

21 Nov 2026

चलती टैक्सी में उठा धुआं, यात्री उतरकर भागे

21 Nov 2026

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

21 Nov 2026

गांव-गांव पहुंची स्वाभिमान यात्रा, दिग्विजय ने चंदा चोरी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

20 Nov 2026

चंदा और वोट चोरी के आरोपों पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा को घेरा

19 Nov 2026

महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रशिक्षक सम्मानित

19 Nov 2026

पुष्पवर्षा से हुआ महारानी लक्ष्मीबाई की शोभायात्रा का स्वागत

19 Nov 2026

सिर कटा देंगे, लेकिन बुंदेलखंड के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे : आराधना मिश्रा

19 Nov 2026

श्रीराम राजा मंदिर का खजाना पूरी तरह सुरक्षित, ताला तोड़े जाने की खबरें भ्रामक : कलेक्टर

18 Nov 2026

शॉर्ट सर्किट से खपरैल मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

17 Nov 2026

सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

16 Nov 2026

जनपद में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया

14 Nov 2026

छठ पूजा की तैयारी तेज, नई मशीन से संवारा जा रहा सुम्मेरा तालाब

14 Nov 2026

बांसुरी के मधुर स्वरों और लोकगीतों ने मोहा मन

13 Nov 2026

सिद्धेश्वर मंदिर में मना अन्नकूट उत्सव, बुंदेली व्यंजनों का लगाया भोग

10 Nov 2026

गुड़ खाने के चक्कर में डिब्बे में फंसा कुत्ते का सिर, एक घंटे बाद बची जान

10 Nov 2026

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना गोवर्धन पूजा महोत्सव, उमड़े हजारों श्रद्धालु

10 Nov 2026

दिवाली पर घर-घर जलेंगे दीप, वृद्धाश्रम में अपनों की राह तकेंगी 103 आंखें

07 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed