{"_id":"6a98178e808a121e5e03b142","slug":"video-greenery-campaign-in-reasi-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: रियासी में हरियाली की मुहिम, छह हजार पौधों से संवरेगा पर्यावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रियासी में हरियाली की मुहिम, छह हजार पौधों से संवरेगा पर्यावरण
Nikita Gupta
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:03 PM IST
Link Copied
रियासी में वन विभाग की तरफ से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया गया,इस मौके पर प्रशासन और जिला लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी के सदस्य भी मौजूद रहे। पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना और प्रकृति को संतुलित बनाए रखना है, ताकि आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सके। इस मौके पर, अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब छह हजार पौधे लगाए जा चुके हैं जबकि आने वाले कुछ दिनों में भी बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान होगा। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर व्यक्ति को समय-समय पर पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। अगर हम आज पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कदम उठाएंगे तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। प्रकृति की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है एक पौधा लगाएं और पर्यावरण बचाने में अपना योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।