{"_id":"6b07ee3ac1a1332b4f09387d","slug":"video-una-district-level-hackathon-mubarikpur-school-first-amb-second-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में जिला स्तरीय हैकाथॉन, मुबारिकपुर स्कूल ने मारी बाजी; अंब स्कूल रहा दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में जिला स्तरीय हैकाथॉन, मुबारिकपुर स्कूल ने मारी बाजी; अंब स्कूल रहा दूसरे स्थान पर
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:00 PM IST
Link Copied
विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में जिला स्तरीय हैकाथॉन आयोजित किया गया। समग्र शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत संचालित सॉफ्ट स्किल्स कार्यक्रम के तहत हुए इस आयोजन में जिले के पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हैकाथॉन में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचारों और कार्यशील मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर सीमित समय में उनके व्यावहारिक और तकनीकी समाधान विकसित करने का अवसर मिला।
प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारिकपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब दूसरे स्थान पर रहा। जिला स्तरीय आयोजन के बाद चयनित टीमों को राज्य स्तरीय हैकाथॉन में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप निदेशक (गुणवत्ता शिक्षा) नीरज गर्ग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब के प्रधानाचार्य संजय कुमार और जिला नोडल अधिकारी, पीएम श्री ऊना केवल चंदेल भी मौजूद रहे।
कटिना स्किल्स की ओर से प्रोजेक्ट एडवाइजर जितेंद्र शर्मा और प्रोग्राम मैनेजर आदित्य आनंद ने कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ललित मोहन, दिनेश कोंडल और धनपत राय शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार, हैकाथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता और तकनीकी समझ को बढ़ावा देना है। इसके जरिए विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर अनुभव के आधार पर सीखने का मंच दिया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन होपिंगमाइंड्स की ओर से तथा कटिना स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड के क्रियान्वयन सहयोग से किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को उपयोगी मॉडलों में बदलने और भविष्य की चुनौतियों के लिए जरूरी कौशल विकसित करने का अवसर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।