{"_id":"6ae185205cfc2b99c7089b89","slug":"video-nahan-violence-case-12-arrested-both-communities-sirmaur-himachal-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन हिंसा मामले में दोनों समुदायों के 12 लोग गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन हिंसा मामले में दोनों समुदायों के 12 लोग गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:46 AM IST
Link Copied
नाहन शहर में गेट लगाने को लेकर वाल्मीकि और सिख समुदाय के लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार शाम को दोनों समुदायों से संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए थाना सदर नाहन बुलाया था। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों पर घटना के दौरान सबसे अधिक शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान की बरामदगी के साथ घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटी है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन में घटना के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 132 और 324(4) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान मंगलवार शाम को दोनों पक्षों से संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। जांच के आधार पर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग घटना के दौरान सबसे अधिक शांति भंग करने में शामिल थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल सामान की बरामदगी भी करेगी।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, ताकि मामले में उनकी भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बता दें कि 23 अक्तूबर को नाहन शहर में गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी और दोनों तरफ से पत्थर, ईंटें तथा कांच की बोतलें फेंकी गई थीं।
घटना में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों सहित करीब 20 लोगों को चोटें आई थीं। इस दौरान तहसीलदार की गाड़ी पर भी पत्थर बरसाए गए थे। घटना में निजी और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।