{"_id":"6a8d3ecfc71221a8f30128c8","slug":"video-dev-sadan-kullu-bjp-all-cells-meeting-purushottam-guleria-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"देव सदन कुल्लू में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की बैठक शुरू, प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव सदन कुल्लू में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की बैठक शुरू, प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया का स्वागत
Ankesh Dogra
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:35 PM IST
Link Copied
देव सदन कुल्लू में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कुल्लू पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
बैठक के दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जा रही है। पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाने की बात कही गई। इसके अलावा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने पर भी मंथन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद हैं। बैठक को संगठन की आगामी रणनीति और प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।