{"_id":"6a8974185d2392b14304da34","slug":"video-video-yuva-morcha-protests-against-the-state-government-submits-memorandum-to-sdm-sujanpur-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम सुजानपुर को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम सुजानपुर को साैंपा ज्ञापन
भाजपा मोर्चा जिला हमीरपुर की ओर से शनिवार को सुजानपुर में प्रदेश सरकार की कथित युवा एवं छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया ने की। प्रदर्शन के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उपमंडलाधिकारी सुजानपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में युवा मोर्चा ने प्रदेश के युवाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया व कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के युवा और छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार युवाओं से किए गए वादों के आधार पर सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद युवाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर भाजयुमो के जिला प्रवक्ता हर्षित मिन्हास, जिला सचिव नरेंद्र, जिला कोषाध्यक्ष पंकज, सुजानपुर मंडल अध्यक्ष बुद्धि सिंह, बमसन मंडल अध्यक्ष मोहित और नादौन मंडल अध्यक्ष आशीष राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।