{"_id":"6a8a9f42a941c6aa530e25ef","slug":"video-barad-bilaspur-rock-falls-on-road-sunhani-ghumarwin-route-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बरड़ में पहाड़ी से सड़क पर गिरी बड़ी चट्टान, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बरड़ में पहाड़ी से सड़क पर गिरी बड़ी चट्टान, टला बड़ा हादसा
सुन्हाणी-घुमारवीं वाया बरड़ संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह बरड़ के समीप पहाड़ी से अचानक एक बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी। चट्टान की चपेट में आने से सड़क किनारे बना डंगा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चट्टान सड़क के किनारे ही रुक गई।
गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी से चट्टान नीचे गिरी, उस दौरान वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
चट्टान गिरने के कारण सुन्हाणी-घुमारवीं वाया बरड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने चट्टान हटाने के लिए जेसीबी मशीनें मौके पर भेजीं।
विभाग की टीम ने सड़क से चट्टान हटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का प्रयास है कि मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए और लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
लोक निर्माण विभाग बरठीं के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि चट्टान पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से नीचे आई है। इससे सड़क किनारे बना डंगा थोड़ा प्रभावित हुआ है।
उन्होंने बताया कि चट्टान हटाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि शाम तक सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाए।
बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक पत्थर और चट्टानें गिरने की घटनाओं को देखते हुए इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।