Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
If the administration pays attention to dangerous curves and blind crests, accidents will decrease.
{"_id":"6b0c0e061d9d6507c707a434","slug":"video-if-the-administration-pays-attention-to-dangerous-curves-and-blind-crests-accidents-will-decrease-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"खतरनाक मोड़ और ब्लाइंड ब्रेकर पर प्रशासन दे ध्यान, तो कम होंगे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक मोड़ और ब्लाइंड ब्रेकर पर प्रशासन दे ध्यान, तो कम होंगे हादसे
रोहतक। धुंध के मौसम में सड़क हादसों को रोकने के लिए अमर उजाला की ओर से धुंध में सावधानी, सफर में सुरक्षा अभियान के तहत रविवार को संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में शहर के सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि खतरनाक मोड़ों, ब्लाइंड स्पीड ब्रेकरों और वाहनों की तेज गति पर ध्यान दिया जाए तो हादसों में काफी कमी आ सकती है।
संवाद कार्यक्रम में ट्रैफिक एसएचओ अमर कटारिया, एएसआई राजेश और पीडब्ल्यूडी के पूर्व एसई सुरेश दांगी ने भी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कोहरे के समय वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वाहन की गति कम रखें, हेडलाइट का सही प्रयोग करें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सुझावों पर अमल के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण सहगल ने कहा कि शहर के हर चौक, पुल और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। इस मांग को लेकर पिछले छह महीने से आवेदन दिया हुआ है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कम से कम मेन रोड, हर कॉलेज और हर स्कूल के सामने रिफ्लेक्टर जरूर होने चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र हुड्डा ने कहा कि कॉलोनियों में आवारा कुत्तों और सड़कों पर घूमते पशुओं की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि भैंस और गाय सड़क पर आकर हादसे कराती हैं। हाल ही में एक कर्मचारी पर हमला हुआ और 7-8 साल के बच्चे को भी कुत्तों ने परेशान किया। सामाजिक कार्यकर्ता कदम सिंह अहलावत ने कहा कि स्कूलों के पास बोर्ड, सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट जरूरी है। नेशनल रोड पर तो इंतजाम हैं लेकिन स्टेट रोड पर न लाइट है, न सीसीटीवी। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही 130 की स्पीड में गाड़ी जाती देखी जिससे हादसा होते-होते बचा। स्पीड पर कंट्रोल होना चाहिए।
युशवीर राठी, रणबीर सिंह छिल्लर, मेहर सिंह नैन, धर्मसिंह प्रजापति, सुंदर जेटली, धर्मकौर, रोशनी हुड्डा, रमेश अहलावत, जसबीर कुमार ने सड़कों पर दिख रहे सीवर के गड्ढों और बिना सफेद पट्टियों वाली सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि अंधेरे और धुंध में सफेद पट्टी ही चालक को दिशा दिखाती है। इसके बिना हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।