{"_id":"6954e04d297b8cd56e0179d5","slug":"video-the-deputy-commissioner-listened-to-the-problems-of-the-people-2025-12-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने गांव थाना में आयोजित रात्रि ठहराव में सुनी 128 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने गांव थाना में आयोजित रात्रि ठहराव में सुनी 128 शिकायतें
गांव थाना में स्थित ब्रह्मसरोवर को देश में पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से पहचान दिलवाने के लिए योजना बनाकर विकसित किया जाएगा। यहां पर हर वर्ष सर्दियों में विदेशी पक्षी आकर डेरा डालते हैं, जिन्हें पक्षी प्रेमी यहां पर देखने आते हैं। इसके साथ ही यह तीर्थ महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, जो धार्मिक आस्था का प्रतीक है।
यह आश्वासन उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने गांव में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रात्रि ठहराव में दिया। कार्यक्रम के दौरान 128 शिकायतें सुनी गई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि बाकी 10 दिन में पूरी की जाएंगी। शिकायतों में परिवार पहचान पत्र, बिजली विभाग, पेंशन विभाग, बीपीएल राशन कार्ड, पंचायती राज विभाग की अधिक रही।
उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वो गांव में अनाज मंडी का सब यार्ड बनाने, पीएचसी की बिल्डिंग का निर्माण करवाने और खेल स्टेडियम का निर्माण के लिए ग्रामीणों के साथ निरीक्षण करेंगे। इन परियोजनाओं के लिए निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर देंगे, ताकि गांव के हित व विकास के लिए फैसला लिया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को लघु सचिवालय और उपमंडल कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। कोई भी नागरिक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपनी शिकायतों को इन शिविरों में रखकर समाधान करवा सकते हैं। रात्रि ठहराव के दौरान करीब 40 शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित, पेंशन विभाग की 22 शिकायतों को सुना। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 115 से ज्यादा ग्रामीणों का बीपी, शुगर, रक्त जांच की। आयुष विभाग ने करीब 98 लोगों का स्वास्थ्य जांचा और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। उपायुक्त ने रेडक्रॉस की ओर से मौके पर ही पांच ग्रामीणों को व्हील चेयर, कान की मशीन, घुटनों की बेल्ट, कमर बेल्ट निशुल्क वितरित की। इस मौके पर अधिकारियों के अलावा सरपंच प्रियंका देवी, सरपंच प्रतिनिधि संदीप, जिला पार्षद सचिन नंबरदार, समाज सेवी संदीप कुमार, पूर्व सरपंच वेद प्रकाश, सिकंदर प्रधान ब्रह्मसरोवर कमेटी, मामचंद, विजय कुमार, रघुवीर, धर्मपाल पंडित, रामनाथ, रामवेश्वर, रणधीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।