फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sanitation workers' strike in Haryana Talks with government in Kurukshetra Minister Krishan Bedi

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: कुरुक्षेत्र में सरकार से बातचीत आज, मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे अगुवाई

Sat, 22 Aug 2026 11:00 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 11:00 AM IST
सार
Register For Event

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री और उनके पूरे प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। उनके साथ स्थानीय निकाय विभाग के तमाम अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Sanitation workers' strike in Haryana Talks with government in Kurukshetra Minister Krishan Bedi
बिखरा हुआ कूड़ा - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

हरियाणा में शहरी निकाय के सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल को समाप्त करने के लिए आज सरकार और पालिका सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं के बीच बातचीत होगी। यह बैठक दोपहर 12:00 बजे कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी। सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी कर्मचारी नेताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री और उनके पूरे प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। उनके साथ स्थानीय निकाय विभाग के तमाम अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में छह अगस्त से शहरी निकाय में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस हड़ताल के कारण शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार और संघ के बीच कई दौर की बातचीत पहले भी हो चुकी है लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला था। आज की बैठक से हड़ताल समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed