{"_id":"6a8c26a7ad55a6d4c6054d9e","slug":"video-peer-mentoring-program-organized-at-government-womens-college-jind-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद राजकीय महिला महाविद्यालय में पीयर मेंटोरिंग कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद राजकीय महिला महाविद्यालय में पीयर मेंटोरिंग कार्यक्रम आयोजित
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में नेशनल टास्क फोर्स के अंतर्गत सोमवार को पीयर मेंटोरिंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य शमशेर सिंह की अध्यक्षता में एनटीएफ नोडल अधिकारी डॉ. सुमन खरब ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के छोटे-छोटे समूह बनाए गए। इनमें सीनियर विद्यार्थियों को जूनियर एवं फ्रेशर विद्यार्थियों के साथ जोड़ा गया। सीनियर विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं और कॉलेज जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही कॉलेज में आने वाली सामान्य समस्याओं के समाधान और उचित मार्गदर्शन के संबंध में भी जानकारी साझा की। उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार ढुल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पीयर मेंटोरिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सीनियर विद्यार्थियों से अपने जूनियर साथियों का सहयोग और मार्गदर्शन करने का आह्वान किया, ताकि नए विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अंत में नोडल अधिकारी डॉ. सुमन खरब ने कहा कि इस पहल से सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच संवाद, सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करने में मदद मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।