{"_id":"6a089de74ce9ee2cb80f73e9","slug":"video-lineman-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत
पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के गांव भुरायण में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बिजली निगम के लाइनमैन खोखरी निवासी बिजेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल के शवगृह के सामने गोहाना रोड पर जाम लगा दिया।
खोखरी गांव निवासी विजेंद्र बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शनिवार को वह अपनी टीम के साथ गांव भुरायण में बिजली लाइन को ठीक करने के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है कि पोल पर चढ़कर काम करते समय अचानक हाई टेंशन लाइन ने उसे अपनी ओर खींच लिया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण विजेंद्र की जान चली गई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।