{"_id":"6acba42c037ebf3afa002cdf","slug":"video-citu-to-mobilize-workers-for-delhi-mahapadav-coordination-committee-formed-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महापड़ाव के लिए मजदूरों को लामबंद करेगी सीटू, तालमेल कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महापड़ाव के लिए मजदूरों को लामबंद करेगी सीटू, तालमेल कमेटी गठित
सफीदों। केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू के आह्वान पर एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले तीन दिवसीय महापड़ाव को लेकर रविवार को नागक्षेत्र में कन्वेंशन आयोजित की गई। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए और उनका इस्तीफा लेने तथा गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान महापड़ाव की तैयारियों के लिए दोनों ब्लॉकों की संयुक्त तालमेल कमेटी गठित कर राधेश्याम को संयोजक और संतोष को सह-संयोजक चुना गया। सीटू के उपाध्यक्ष कॉमरेड कपूर सिंह ने कहा कि मजदूरों और कर्मचारियों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष तेज करना होगा। महंगाई, बेरोजगारी और अस्थायी रोजगार की समस्या से जूझ रहे मेहनतकश वर्ग को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए न्यूनतम मासिक वेतन 42 हजार रुपये करने और सभी कर्मचारियों को पक्का कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई। उन्होंने चारों लेबर कोड रद्द करने सहित मजदूरों के हितों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली महापड़ाव में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर सत्यवान, कपूर सिंह, सुनील, कृष्ण, राजबाला, शीला, चंद्र, सुशील, सुदेश, सुमित्रा और मनोज मौजूद रहे।
बॉक्स
शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया
उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके आंदोलनों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती, आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी और रेलवे व मेट्रो सेवाएं बंद किए जाने की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है और सरकार को आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर बातचीत करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।