{"_id":"6a5c98061f4d2974100604d0","slug":"video-water-level-of-hindon-river-has-started-to-recede-in-noida-chhotpur-colony-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: चोटपुर कॉलोनी में हिंडन का जल स्तर कम होना हुआ शुरू, हर साल जलभराव से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: चोटपुर कॉलोनी में हिंडन का जल स्तर कम होना हुआ शुरू, हर साल जलभराव से जूझ रहे लोग
नोएडा के चोटपुर कॉलोनी में हिंडन नदी का पानी करीब 200 मीटर तक अंदर तक पहुंच गया था। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर कम होना शुरू हुआ है, लेकिन लोगों की परेशानी अभी भी बनी हुई है। कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि हर साल इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब कॉलोनी काटी जा रही थी तब ध्यान नहीं रखा गया कि यह क्षेत्र हिंडन के डूब क्षेत्र के कितना करीब है। जलभराव के कारण घरों के आसपास गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को मच्छरों, बदबू और संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनी के बच्चों ने बताया कि पानी भरने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे स्कूल जाने और जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने में परेशानी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।