{"_id":"6ad9b8ffcf304c3188059210","slug":"video-strike-by-electricity-workers-in-gurugram-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में बिजली कर्मियों की हड़ताल 24 अक्तूबर तक, शहर में गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में बिजली कर्मियों की हड़ताल 24 अक्तूबर तक, शहर में गहराया संकट
गुरुग्राम में बिजली निगम के कार्यालय में बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बिजली कर्मी हरियाणा विद्युत नियामक आयोग द्वारा निजी क्षेत्र की कंपनी को विद्युत प्रसारण का अधिकार देने के खिलाफ है। बिजली कर्मियों की हड़ताल 24 अक्तूबर तक जारी रखने की घोषणा की गई है। इस बीच शहर के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने के कारण परेशान लोग शिकायत केंद्र पहुंच रहे हैं। भीम नगर में सुबह 4 बजे से बिजली नहीं है। गढी हरसरू, सेक्टर 5 आदि इलाकों में से लोगों ने बिजली बंद होने की शिकायत की है हालांकि बिजली कर्मियों का कहना है कि उन्होंने बिजली बंद करने की कोई कार्रवाई नहीं की है, वे आज काम नहीं कर रहे हैं, इस वजह से मरम्मत कर प्रभावित हो सकता है। बिजली निगम की हड़ताल में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण फपनिगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन यानी बिजली विभाग के सभी अंगों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। गुरुग्राम सर्कल वन में करीब 1200 बिजली कर्मी काम नहीं कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।