{"_id":"6a88293ab51b182c5a0c33ec","slug":"video-jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-farmer-house-in-muradnagar-video-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में किसान के घर चोरी: ताला तोड़ लाखों का माल उड़ाया, गहने और नकदी ले गए; CCTV में दिखे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में किसान के घर चोरी: ताला तोड़ लाखों का माल उड़ाया, गहने और नकदी ले गए; CCTV में दिखे चोर
भिक्कनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये कीमत के गहने, 10 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और चोरों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसान शिवदत्त शर्मा ने पुलिस को चोरी हुए सामान की जानकारी दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।