बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young woman has boiling water poured on her after refusing to marry an elderly man.

बुजुर्ग से शादी करने से मना करने पर युवती पर खौलता पानी डाला

Jitender Singh जितेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:57 PM IST
Young woman has boiling water poured on her after refusing to marry an elderly man.
फरीदाबाद। कुरेशीपुर गांव में 23 वर्षीय युवती को कथित तौर पर खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और इसके बाद कई दिनों तक कमरे में बंद रखने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे तीन लाख रुपये में एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कराने के लिए बेचा जा रहा था। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और सोते समय उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया गया। गर्म पानी से उसके सीने और शरीर के निजी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल युवती दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन है। जांच अधिकारी पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। पीड़िता के मुताबिक, घटना 15-16 अगस्त की दरम्यानी रात करीब 4:00 बजे की है। उनका आरोप है कि खौलता पानी डालने के बाद जब वह गंभीर रूप से झुलस गई तो उसे इलाज के लिए बाहर तक नहीं जाने दिया गया। कमरे में ताला लगाकर उसे बंद रखा गया और उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया। पीड़िता के मौसा पंकज ने बताया कि उन्हें प्रीति के झुलसने की जानकारी मिलने के बाद वह 18 अगस्त की शाम कुरेशीपुर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद 19 अगस्त को वह पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह आईसीयू में भर्ती बताई गई है। ----- दो महीने पहले तलाक, पड़ोसियों के संपर्क में आई थी युवती उन्होंने बताया कि प्रीति मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के टिक्का टोला सहापुर की रहने वाली है और करीब दो साल पहले उसकी शादी कुरेशीपुर निवासी रोहित से हुई थी। रोहित निजी कंपनी में काम करता है। पंकज के अनुसार, करीब दो महीने पहले प्रीति का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र और ललिता के संपर्क में वह आई। परिजनों का आरोप है कि दोनों ने प्रीति को यह कहकर अपने साथ रखा था कि वे उसे बेटी की तरह रखेंगे और बाद में अच्छी तरह शादी करके विदा करेंगे। प्रीति का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि उसकी शादी एक बुजुर्ग व्यक्ति से कराने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए तीन लाख रुपये में सौदा तय किया गया है। इसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। ---------- पुलिस बोली- पीड़िता के बयान के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है। युवती का फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस टीम अस्पताल जाकर उसके बयान दर्ज करेगी। पीड़िता के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धौज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, केबिल खराब होने पर एसडीओ कार्यालय का घेराव

20 Aug 2026

ऊना: सतपाल सिंह सत्ती ने पीजी काॅलेज मामले की विजिलेंस जांच करवाने की मांग उठाई

20 Aug 2026

Video: अष्टमी को शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गूंजे मां के जयकारे, हलवा-पूरी और चने का लगा विशेष भोग

20 Aug 2026

महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: कुई की खुदाई के दौरान वेल्डर की मिट्टी में दबकर मौत

VIDEO: लखनऊ में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, गोमती नगर में आईसीआईसीआई बैंक के सामने हुई वारदात

20 Aug 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के कन्हड़ी गांव में बिजली निगम की कार्रवाई से रोष

20 Aug 2026

Baghpat: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

20 Aug 2026
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार ने छह वर्षीय अनिकेत को मार डाला, गन्ने के खेत में मिले शरीर के अवशेष

20 Aug 2026

Video: सुंदरनगर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

20 Aug 2026

बिलासपुर: श्रावण अष्टमी पर नयना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब

20 Aug 2026

धर्मशाला: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन

20 Aug 2026

Video: जोगिंद्रनगर से आयुष केंद्र शिफ्ट करने के विरोध में रामलीला मैदान में सामूहिक भूख हड़ताल शुरू

20 Aug 2026

फतेहाबाद में धान खरीद को लेकर भारतीय किसान संघ ने उठाई मांग, सरकार से 15 सितंबर से खरीद शुरू करने की अपील

20 Aug 2026

हरियाणा की बेटी यशिका का नासा तक सफर: करनाल की छात्रा ने अमेरिका में किया स्पेस रिसर्च प्रोग्राम

बिलासपुर: भगेड़-पनौल सड़क पर एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, यात्रियों में मची चीख-पुकार

20 Aug 2026

गाजियाबाद में हादसा: मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, साइकिल सवार की मौत

20 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में गौतम हत्याकांड के आरोपी समीर के मकान पर चला बुलडोजर

20 Aug 2026

Video: कुल्लू में शुरू किया एंटी रेबीज टीकाकरण व नसबंदी अभियान

20 Aug 2026

गाजियाबाद: साहिबाबाद थाने में 100 पुलिसकर्मियों के लिए बनेगी छह मंजिला इमारत

20 Aug 2026

Meerut: जफर की गिरफ्तारी पर सचिन सिरोही ने यूपी एटीएस को दिया धन्यवाद, मदरसों के सत्यापन की मांग

20 Aug 2026

Meerut: चार माह से वेतन नहीं मिला, बिजली संविदा कर्मचारियों ने कमिश्नरी पर भीख मांगकर किया प्रदर्शन

20 Aug 2026

जालंधर में नशीले कैप्सूल की बिक्री का वीडियो वायरल, पेट्रोल पंप के क्यूआर स्कैनर से पेमेंट का आरोप; पुलिस ने 2 दबोचे

20 Aug 2026

जगराओं में मार्केट विवाद को लेकर कॉलेज रोड पर दुकानदारों का धरना, तीन घंटे चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

20 Aug 2026

धर्मशाला: सद्भावना दिवस पर डीसी हेमराज बैरवा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

20 Aug 2026

कानपुर: जल निगम की नाकामी पर फूटा गुस्सा, गंदे पानी में खड़े होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

20 Aug 2026

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार पहुंची पीएम श्री कन्या स्कूल, रसायन विज्ञान अध्यापक पर हुई कार्रवाई

20 Aug 2026

Video: प्रो. आर. क्लाइव लैंडिस बोले- स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में अकादमिक संस्थानों की भूमिका अहम

20 Aug 2026

Video: लखनऊ में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार

20 Aug 2026

फरीदाबाद: राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में फरीदाबाद की अविका त्यागी ने जीता कांस्य पदक, वर्तिका रावत ने बनाई दूसरे दौर में जगह

20 Aug 2026

Seoni News: वेतन अटका तो सड़क पर उतरे कर्मचारी, शहर की सफाई व्यवस्था थमी, नगर पालिका में जमकर हंगामा

20 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed