{"_id":"6ab61b89eb9dba3fa0079b50","slug":"student-union-elections-intensify-in-sbs-pg-college-rudrapur-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: एसबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन शुरू होते ही नारेबाजी से गूंजा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: एसबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन शुरू होते ही नारेबाजी से गूंजा परिसर
Fri, 25 Sep 2026 12:28 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:28 PM IST
एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही परिसर में चुनावी हलचल तेज हो गई। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के दावेदार समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन
एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही परिसर में चुनावी हलचल तेज हो गई। सुबह 10 बजे से ही विभिन्न पदों के दावेदार अपने समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचने लगे। समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी से परिसर में चुनावी माहौल नजर आया।
विज्ञापन
अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे छात्र नेताओं ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू की। कई दावेदारों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे, जिससे कॉलेज परिसर में चहल-पहल बढ़ गई। नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाते भी नजर आए।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया दोपहर तक जारी रहेगी। इसके बाद 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 28 सितंबर को प्रचार समाप्त होगा। 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन शुरू होने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव का मुकाबला अब खुलकर सामने आने लगा है।
विज्ञापन