फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   STF busts illegal international call center; one accused apprehended

काशीपुर: एसटीएफ ने अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, एक आरोपी दबोचा; मौके से सामान किया बरामद

Thu, 29 Oct 2026 04:17 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 29 Oct 2026 04:17 PM IST
सार
Register For Event

काशीपुर में एसटीएफ की साइबर क्राइम कुमाऊं यूनिट ने दूरसंचार विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मामले में मुरादाबाद निवासी नईमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
STF busts illegal international call center; one accused apprehended
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पकड़ने की जानकारी देते एसटीएफ के अधिकारी। - फोटो : स्रोत : एसटीएफ

विस्तार

एसटीएफ और साइबर क्राइम कुमाऊं यूनिट ने दूरसंचार विभाग (डॉट) के साथ मिलकर काशीपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर और डिजिटल एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन

आरोपी इस सेटअप के जरिए अवैध रूप से आईएलडी (इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस) गेटवे बाईपास कर रहे थे और रोबो कॉलिंग के जरिए बड़े पैमाने पर संदिग्ध कॉल्स संचालित कर रहे थे। एसटीएफ ने नईमुद्दीन निवासी मनकुआ मकसूदपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। मौके पर 1 कंप्यूटर सिस्टम एवं वर्चुअल मशीन डेटा, 3 जियो राउटर और 1 एयरटेल राउटर, 1 एसईटीयूप वीटीईपी उपकरण, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन और अन्य नेटवर्किंग डिवाइस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, रुद्रपुर में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

21 दिन में की गईं 45 हजार से अधिक कॉल्स

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि काशीपुर में एनएच इंटरप्राइजेंज नामक फर्म की आड़ में यह अवैध टेलीकॉम सेटअप चलाया जा रहा था। एसआईपी (सेशन इनिशिएशन प्रोटोकॉल) कनेक्शन का दुरुपयोग कर 21 दिनों के भीतर 45,453 आउटगोइंग कॉल्स किए जाने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चल रहा था अवैध नेटवर्क

काशीपुर में ऑफिस किराए पर लेकर इंटरनेट और एसआईपी कनेक्शन लिया गया था। विदेशी कॉल्स को स्थानीय कॉल्स के रूप में दिखाने के लिए अवैध रूप से गेटवे को बाईपास किया जा रहा था। सॉफ्टवेयर के जरिए एक साथ बिना मानवीय हस्तक्षेप के हजारों नंबरों पर स्वचालित कॉल दागी जा रही थीं, जिनका इस्तेमाल प्रचार या संभावित साइबर ठगी के लिए हो सकता था। मौके से मिले कंप्यूटर सिस्टम में लिनक्स आधारित वर्चुअल मशीन, फ्री पीबीएक्स लॉगिन, रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर (एसएसएच क्लाइंट) और व्हाट्सएप चैट के जरिए एसआईपी ट्रंक व केबल से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed