Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Second murder in 13 days in rudrapur

रुद्रपुर: अस्पताल में हत्या का खौफ मिटा नहीं, 13 दिन बाद फिर बहा खून; कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Fri, 27 Nov 2026 12:38 PM IST
Heera साक्षी सक्सेना
साक्षी सक्सेना Published by: Heera Updated Fri, 27 Nov 2026 12:38 PM IST
सार
Register For Event

रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल कारोबारी की हत्या के 13 दिन बाद रेशमबाड़ी में मामूली विवाद में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक व्यक्ति की हत्या से एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Second murder in 13 days in rudrapur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खौफ अभी शहर के जेहन से उतरा भी नहीं था कि 13 दिन बाद रेशमबाड़ी में फिर खून बह गया। मामूली विवाद में चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वार ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। शहर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन

बीती 13 नवंबर को रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर मोबाइल कारोबारी नितेश जौहरी उर्फ राजकुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारिक रंजिश और विवाद में हुई इस वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। इसके बावजूद महज 13 दिन के भीतर दूसरी हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर बड़ी वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के साथ सख्त कार्रवाई की बात करती है। कई मामलों में अपराधी पकड़े भी जाते हैं। कई बार मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल भी हुए हैं। बाावजूद इसके पुलिस अपराध नियंत्रण करने में कामयाब नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

 

इस महीने तीसरी बड़ी वारदात
नवंबर में जिले में हत्या की यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले 10 नवंबर को खटीमा में 20 वर्षीय अभय उर्फ लल्लू की उसके दोस्त संजय गुप्ता ने महज 600 रुपये के लेनदेन के विवाद में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव गटर में छिपा दिया था। इसके तीन दिन बाद जिला अस्पताल में नितेश की हत्या हुई और अब 26 नवंबर को रेशमबाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। तीनों वारदातों की वजह भले ही अलग-अलग रही हो लेकिन छोटी-छोटी बातों पर जान लेने तक उतारू हो रहे अपराधियों की प्रवृत्ति डराने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed