{"_id":"6b07f3f622fd4569d0099597","slug":"prd-jawans-begin-indefinite-strike-in-rudrapur-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: पीआरडी जवानों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू, विकास भवन पहुंचकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: पीआरडी जवानों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू, विकास भवन पहुंचकर किया प्रदर्शन
Thu, 26 Nov 2026 02:25 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:25 PM IST
रुद्रपुर में पीआरडी जवानों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। जवानों ने जिला युवा प्रशिक्षण केंद्र में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पीआरडी जवानों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। जवानों ने जिला युवा प्रशिक्षण केंद्र में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एकत्र होकर विकास भवन पहुंचे और जिला युवा कल्याण अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के आह्वान पर प्रदेश के सभी 13 जिलों में महिला और पुरुष जवान कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। जवानों की मांग है कि उन्हें होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता दिया जाए। साथ ही वर्षभर 365 दिन रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
संगठन के अनुसार, मांगों को लेकर जवान पहले एकता विहार धरना स्थल पर 110 दिन तक धरना दे चुके हैं। उस दौरान विभागीय मंत्री ने कैबिनेट में प्रस्ताव लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आठ कैबिनेट बैठकें होने के बाद भी निर्णय नहीं हुआ। जवानों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
