Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police reshuffle: 12 sub-inspectors assigned new responsibilities

तबादले: विधानसभा चुनाव से पहले ऊधम सिंह नगर पुलिस में फेरबदल, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी

Mon, 23 Nov 2026 09:33 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधमसिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Nov 2026 09:33 AM IST
सार
Register For Event

विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच ऊधम सिंह नगर में पुलिस विभाग ने 12 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने आठ चौकी प्रभारियों को हटाकर नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Police reshuffle: 12 sub-inspectors assigned new responsibilities
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में उपनिरीक्षकों के तबादलों से चौकियों की कमान में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने रविवार देर रात को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए 12 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही आठ चौकी प्रभारियों को वर्तमान तैनाती से हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

विज्ञापन


आदेश के तहत विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर बाजार चौकी, नवीन चंद जोशी को आदर्श कॉलोनी, संदीप शर्मा को दरऊ, मोहन चंद जोशी को प्रतापपुर और धीरज टम्टा को झनकट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार को टांडा उज्जैन, प्रदीप भट्ट को सूतमील, हरविंदर सिंह को बरा, संजय विश्वकर्मा को शक्तिफार्म, हेमचंद्र तिवारी को मंडी, अरविंद बहुगुणा को पैगा और सौरभ भारती को लालपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, महेश कांडपाल को चुनाव सेल, राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप, धीरज लाल वर्मा को बाजपुर, किशोर पंत को जसपुर और जगदीश तिवारी को काशीपुर भेजा गया है। एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती पर रवाना करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed