फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Huge quantity of Lisa recovered from tourist bus in bazpur

टूरिस्ट बस से लीसा तस्करी: 348 टिन के साथ चार गिरफ्तार, सीटों की गद्दी उखाड़कर लीसे के टिन छिपाकर ले जा रहे थे

Wed, 26 Aug 2026 01:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 26 Aug 2026 01:43 PM IST
सार
Register For Event

सुलतानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने टूरिस्ट बस से 348 टिन अवैध लीसा बरामद कर लीसा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। बरामद लीसा की कीमत करीब 10.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Huge quantity of Lisa recovered from tourist bus in bazpur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुलतानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने लीसा तस्करी के अनोखे मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान टूरिस्ट बस से 348 टिन अवैध लीसे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद लीसे की कीमत 10.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बस मालिक का अब तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह टीम के साथ हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक टूरिस्ट बस संख्या यूके 12पी बी 0381 आती दिखी। बस के भीतर केवल चार लोग दिख रहे थे। पुलिस ने बस की तलाशी ली तो उसकी सभी सीटों की गद्दियां उखड़ी मिली। उनके स्थान पर काली पन्नी बिछीं थी। उन्हें हटाने पर लीसे के कनस्तर मिले। पुलिस ने दस्तावेज दिखाने को कहा तो आरोपी लीसे के परिवहन का वैध रवन्ना, लाइसेंस और बस के कागजात नहीं दिखा पाए।

विज्ञापन

पूछताछ में बस चालक मनोज सिंह निवासी हाउस नंबर-215, बिठौरिया नंबर-1, थाना मुखानी, हल्द्वानी ने बताया कि लीसा मनोज रावत का है और उन चारों की कमीशन पर पार्टनरशिप है। इसे द्वाराहाट, अल्मोड़ा से भरकर पुलभट्टा टोल प्लाजा के पास पप्पू पाठक की पालम सिटी, हल्द्वानी स्थित उत्तरांचल टरपीन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में ले जाया जा रहा था। माल सुरक्षित पहुंचाने के बाद कमीशन का बंटवारा होना था। पकड़े गए अन्य आरोपियों में भवान सिंह निवासी ग्राम देवली, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा, हेमचंद्र महतोलिया निवासी गांधीनगर नंबर-2, बिंदुखत्ता, लालकुआं और पान सिंह निवासी ग्राम जैती, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश, नजीबाबाद होकर लाए बस
पुलिस के अनुसार आरोपी द्वाराहाट से लीसा लेकर गढ़वाल मंडल के रास्ते काशीपुर पहुंचे। इस दौरान तस्कर बस को चौखुटिया, गैरसैंण होते हुए कर्णप्रयाग लेकर गए। यहां से ऋषिकेश, नजीबाबाद, धामपुर, जसपुर, काशीपुर होते हुए पुलभट्ठा की तरफ जा रहे थे। कई रूटों से होकर बस के बिना चेकिंग सुल्तानपुर पट्टी तक पहुंचने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस की मानें तो तस्करी का यह अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पूर्व हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बीते 22 जुलाई को वन विभाग टीम ने 480 टिन अवैध लीसा पकड़ा था, तब आरोपी उसे कैंटर से लेकर आ रहे थे।

अवैध लीसे सहित गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। - अखलेश कुमार, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed