फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami participated in the Angan Milan program organized in Gosikuan in khatima

सीएम का आंगन मिलन: नन्हे-मुन्ने बच्चों से किया संवाद, अपने हाथों से परोसा भोजन; बोले- कोई बच्चा न रहे कुपोषित

Mon, 05 Oct 2026 04:20 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 05 Oct 2026 04:20 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआं भुडाई में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों को दुलार कर संवाद किया, अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ समय बिताया। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami participated in the Angan Milan program organized in Gosikuan in khatima
सीएम धामी ने आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआं भुडाई में बच्चों को खिलाया भोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार कोआंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआं भुडाई में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्ने बच्चों को दुलार कर संवाद किया और उनके मन की बात जानी। उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर समय बिताया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनता और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के निदेशक बंशीलाल राणा ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गोदभराई रस्म में प्रतिभाग कर गर्भवती महिलाओं को आशीर्वाद दिया और उन्हें 10 पौष्टिक आहार सामग्री की किट वितरित की। इसके बाद 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने पांच नन्हे बच्चों का अपने हाथों से अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। उन्होंने नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व दो आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का विकल्परहित संकल्प है कि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों को पोषण देने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य, संस्कार और सर्वांगीण विकास की नींव तैयार करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों की देखभाल के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्वयं के बच्चे भी नगला तराई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, गंभीर धामी, किशन सिंह किन्ना, डॉ. विनीता सक्सेना, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, किशोर जोशी,जीवन धामी, लक्ष्मण राणा, शोभा देवी, विजेंद्र राणा, संगीता राणा, प्रेम सिंह राणा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए हेली एंबुलेंस की सुविधा
मुख्यमंत्री धमी ने कहा कि महालक्ष्मी किट योजना, पोषण योजनाओं और मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से माताओं एवं बच्चों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बर्थ वेटिंग होम की व्यवस्था की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं के लिए हेली एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं का पालन-पोषण करने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है।



इस दौरान बच्चे को पौष्टिक आहार, उचित देखभाल और संस्कार मिलें तो उसका स्वस्थ एवं मजबूत भविष्य सुनिश्चित होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार का प्रयास है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के अच्छे पोषण, बेहतर स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास के केंद्र बनें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed