{"_id":"6a8c96bb6daffebbf906f817","slug":"10-year-old-boy-drowns-in-hari-mandir-pond-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-146170-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
Tue, 25 Aug 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। नगर स्थित हरि मंदिर के कामना सागर तालाब में सोमवार को नहाते समय एक 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। सोमवार को वार्ड नंबर सात निवासी गुड्डू यादव का 10 वर्षीय पुत्र आरव यादव स्कूल से आने के बाद अन्य बच्चों के साथ हरि मंदिर स्थित कामना सागर तालाब में नहाने चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। शाम को कुछ लोगों ने उसे तालाब में उतराता हुआ देखा। उसे तत्काल बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर आकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरव कक्षा चार का छात्र था। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। बच्चे की मौत से दोनों गहरे सदमे में हैं। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन