{"_id":"6adf1ed5ffb2aaa1bb06a29f","slug":"10-arrested-for-illegal-animal-slaughter-in-rudrapur-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: सिरौली कलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस की कार्रवाई, दस गिरफ्तार; छह कुंतल मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: सिरौली कलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस की कार्रवाई, दस गिरफ्तार; छह कुंतल मांस बरामद
Mon, 26 Oct 2026 03:05 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:05 PM IST
रुद्रपुर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र सिरौली कलां में सोमवार सुबह पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब छह कुंतल मांस बरामद हुआ, जबकि चार पशुओं को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
सिरौली कलां में अवैध पशु कटान, 10 गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर शहर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली कलां में सोमवार सुबह पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब छह कुंतल मांस बरामद किया गया, जबकि चार पशुओं को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव में अवैध पशु कटान की शिकायतें मिलने पर एसएसपी अजय गणपति ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और सीओ सितारगंज के निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। टीमों ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में सिरौली कलां के सात और बरेली जिले व किच्छा के तीन निवासी शामिल हैं। पुलिस ने मांस जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन