फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Congress observed Rajiv Gandhi's birth anniversary as Sadbhavana Diwas.

Tehri News: कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

Thu, 20 Aug 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 20 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
The Congress observed Rajiv Gandhi's birth anniversary as Sadbhavana Diwas.
नई टिहरी। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पूर्व दायित्वधारी मुसरफ अली ने कहा कि पंचायती राज को मजबूत करने और लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाने में राजीव गांधी के प्रयास महत्वपूर्ण रहे। 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने का निर्णय भी लोकतंत्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम था। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली ने विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, पर्यावरण और आर्थिक क्षेत्र में राजीव गांधी के योगदान को याद किया। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता उनियाल, प्रधान लक्ष्मी रावत ने कहा कि आज का तकनीकी भारत राजीव गांधी की दूरदृष्टि की प्रासंगिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी/पुरोला। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद किया। पुरोला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के देश के विकास, तकनीकी प्रगति और ग्रामीण सशक्तीकरण में योगदान को स्मरण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्तरकाशी में पूर्व दर्जाधारी घनानंद नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पुरोला में जिला महासचिव जयेन्द्र सिंह रावत, कार्यालय प्रभारी हरीश वर्मा, मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed