फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Devprayag Woman jumps into Bhagirathi River near confluence search operation underway.

देवप्रयाग: संगम के पास भागीरथी नदी में कूदी महिला, बचाने को जल पुलिस के जवान ने भी लगाई छलांग, तलाश जारी

Fri, 16 Oct 2026 07:31 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 16 Oct 2026 07:31 PM IST
सार
Register For Event

संगम पर पूजा कराने आए लोगों का कहना है कि महिला करीब डेढ़ घंटे से वहीं बैठी हुई थी और अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Devprayag Woman jumps into Bhagirathi River near confluence search operation underway.
महिला ने नदी में लगाई छलांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवप्रयाग में संगम के पास एक महिला ने भागीरथी नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में बहता देख संगम पर तैनात जल पुलिस के जवान राणा ने तुरंत अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव के कारण वह करीब 100 मीटर आगे जाकर ओझल हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरफ की टीमों ने नदी के दोनों छोरों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। संगम पर पूजा कराने आए लोगों का कहना है कि महिला करीब डेढ़ घंटे से वहीं बैठी हुई थी और अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय महिला ने अपने कंधे पर एक बैग भी लटका रखा था।
विज्ञापन


कोतवाल कृष्ण कांत ने बताया कि अभी तक कोतवाली में किसी भी व्यक्ति द्वारा महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस और राहत दल महिला की तलाश में जुटे हुए हैं और सर्च अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed