फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विंड टरबाइन से हुआ बिजली उत्पादन

विंड टरबाइन से हुआ बिजली उत्पादन

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Tehri
Tehri Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नगर के मसीहा अस्पताल में विंड टरबाइन से विद्युत आपूर्ति का सफल परीक्षण किया गया। इसका प्रयोग अब जिले के अन्य चिकित्सालयों में भी किया जा जाएगा।
विज्ञापन

हवा के माध्यम से विंड टरबाइन बिजली तैयार करती है। विंड टरबाइन में पंखे लगे हुए हैं, जो हवा से चलते हैं। मंगलवार को विंड टरबाइन का शुभारंभ जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए कोयले और तेल की अधिक खपत की जा रही है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का खूब दोहन किया जा रहा है। इसे देखते हुए विदेशों में गैर परंपरागत स्रोतों से बिजली पैदा की जा रही है। जिसे अब यहां पर लागू करने से बिजली की समस्या से निजात मिल सकती है। फिनलैंड के इंजीनियर अर्जो हेइनसोला ने टरबाइन के संचालन की जानकारियां दी। बताया कि हवा की धीमी गति में भी टरबाइन काम करती है। मसीहा अस्पताल के डा. राजेश ने बताया कि फिनलैंड सरकार की वित्तीय मदद से इसको लगाया गया है। साथ ही वुमेंस एक्सन फार डेवलपमेंट संस्था का भी सहयोग है। इस मौके पर सीएमओ डा. अर्जुन सिंह सेंगर, नरेंद्र चंद रमोला, बालेंदु उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed