फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neem Karoli Baba Why Devotees Are Visiting His Prayagraj Home After Hanuman Ansh

हनुमान अंश: प्रयागराज के इस घर में क्यों उमड़ रहे हैं भक्त? नीम करौली बाबा से है खास नाता; जानें पूरा मामला

Fri, 18 Sep 2026 10:06 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 18 Sep 2026 10:06 PM IST
सार
Register For Event

Neem Karoli Baba: प्रयागराज में एक साधारण सा घर इन दिनों भक्तों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां न कोई बड़ा मंदिर है, न ही कोई भव्य मूर्ति या बड़ा धार्मिक परिसर। इसके बावजूद लोग इस घर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जानिए क्या है वजह। 

विज्ञापन
Neem Karoli Baba Why Devotees Are Visiting His Prayagraj Home After Hanuman Ansh
नीम करोली बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म के बाद बाबा से जुड़े स्थानों को लेकर लोगों की दिलचस्पी एक बार फिर बढ़ी है। इसी कड़ी में प्रयागराज का यह घर भी भक्तों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन


जिस कमरे में ठहरते थे नीम करौली बाबा
प्रयागराज की 18/4 चर्च लेन में स्थित यह घर बाहर से बिल्कुल आम घर जैसा दिखाई देता है। लेकिन घर के अंदर एक कमरा ऐसा है, जिसे नीम करौली बाबा से जुड़ा बताया जाता है। मान्यता है कि बाबा जब प्रयागराज आते थे, तो इसी कमरे में ठहरते और प्रार्थना करते थे।
विज्ञापन


यह घर कभी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर सुधीर मुखर्जी का हुआ करता था। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक, नीम करौली बाबा साल में एक-दो बार उनसे मिलने यहां आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस घर की देखरेख सत्या पांडे और उनके पति इंद्रेश प्रसाद करते हैं। भक्त यहां शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन के लिए आ सकते हैं। यहां किसी तरह का चढ़ावा स्वीकार नहीं किया जाता। दर्शन के बाद भक्तों को लड्डू प्रसाद के रूप में दिए जाते हैं।

बाबा से जुड़ा बताया जाने वाला कमरा इस घर का मुख्य आकर्षण है। यहां उनका तख्त और तकिया सुरक्षित रखा गया है। रोजाना वहां फूल चढ़ाए जाते हैं और हर मंगलवार को चादर बदली जाती है।

Neem Karoli Baba Why Devotees Are Visiting His Prayagraj Home After Hanuman Ansh
नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम @neemkarolibabaa
कैसे जुड़ा यह घर बाबा से?
परिवार की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, नीम करौली बाबा और प्रोफेसर सुधीर मुखर्जी की पहली मुलाकात साल 1935 में कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात 1950 में इलाहाबाद में हुई, जहां मुखर्जी विश्वविद्यालय में पढ़ाते थे।

परिवार के अनुसार, मुखर्जी बाबा से काफी प्रभावित थे और उन्होंने 1956 में चर्च लेन स्थित यह घर बनवाया। समय के साथ बाबा और मुखर्जी परिवार का रिश्ता और गहरा होता गया।

बताया जाता है कि सुधीर मुखर्जी और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी। बाद में उन्होंने सत्या पांडे को अपने परिवार का हिस्सा बना लिया।

Neem Karoli Baba Why Devotees Are Visiting His Prayagraj Home After Hanuman Ansh
नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम @neemkarolibabaa
'मैं हमेशा यहीं रहूंगा'?
सत्या के मुताबिक, नीम करौली बाबा भगवान हनुमान के भक्त थे और उनके कुछ अनुयायी उन्हें हनुमान जी का अवतार भी मानते हैं। सत्या का यह भी दावा है कि बाबा एक बार प्रोफेसर मुखर्जी के सामने हनुमान के रूप में प्रकट हुए थे।

परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार, बाबा अपने चमत्कारों का प्रचार करने में विश्वास नहीं रखते थे। ऐसा भी बताया जाता है कि उन्होंने एक बार प्रोफेसर मुखर्जी से कहा था कि यह घर उनका है और वह हमेशा यहीं रहेंगे।

प्रोफेसर मुखर्जी का निधन 1997 में हुआ था। इसके कुछ साल बाद उनकी पत्नी कमला का भी निधन हो गया। हालांकि, परिवार आज भी इस घर को बाबा की मौजूदगी और उनकी याद से जोड़कर देखता है।

Neem Karoli Baba Why Devotees Are Visiting His Prayagraj Home After Hanuman Ansh
नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम @neemkarolibabaa
'हनुमान अंश' के बाद फिर बढ़ी दिलचस्पी
  • 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को कहानी के रूप में पेश किया गया है।
  • फिल्म के बाद बाबा से जुड़े स्थानों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
  • ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
  • फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़ें- बायोपिक: आईपीएल के 'किंगमेकर' पर बनेगी फिल्म! ललित मोदी की कहानी आएगी बड़े पर्दे पर, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed