फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Motorcyclist killed in collision with JCB; case registered

Roorkee News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with JCB; case registered
लक्सर-बालावाली मार्ग पर जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

16 अगस्त की देर शाम लक्सर-बालावाली मार्ग पर जेसीबी ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता राम सिंह निवासी ग्राम कुड़ी नेतवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा रवि घटना की शाम को रायसी से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही एक जेसीबी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed